Posts

Showing posts from September, 2020

स्पेशल फ्रंटियर फोर्स के ऐक्शन से तिलमिलाया चीन, तिब्बती जवानों पर जमकर निकाली भड़ास

Image
  लद्दाख में स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (SFF) से मात खा चुका चीन तिलमिला गया है। 29-30 की दरम्यानी रात पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी किनारे पर ऊंचाई वाले इलाकों को कब्जाने की जंग में हार का सामना करने के बाद चीन ने तिब्बती सैनिकों वाले फ्रंटियर फोर्स पर जमकर भड़ास निकाली है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय जांबाजों के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, उससे पता चलता है कि SFF का मिशन बेहद सफल रहा है और चीन उनके दिए दर्द से बेचैन हो उठा है। चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत और चीन के बीच मौजूदा सीमा टकराव ने भारतीय बल के एक यूनिट को स्पॉटलाइट में ला दिया है, जिसमें निर्वासित तिब्बती शामिल किए जाते हैं। भारतीय मीडिया के मुताबिक यह एक उत्कृष्ट यूनिट है और भारत के उकसावेपूर्ण कार्रवाई में इसने अहम भूमिका अदा की है।  कथित चाइनीज विश्लेषकों के हवाले से अखबार लिखता है कि स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (SFF) में करीब 1000 सैनिक ही हैं। यह उत्कृष्टता से दूर है और भारतीय सेना इनका इस्तेमाल केवल युद्धबलि के रूप में किया। दुनियाभर के अखबारों में SFF की वीरता को लेकर ...